-->

Tuesday, July 7, 2026

Education Loan 2026: College Abroad Studies के लिए ₹50 लाख तक लोन कैसे मिलेगा? Best Banks, Interest Rate, Eligibility & Documents-

एजुकेशन लोन 2026: ब्याज दरें, पात्रता और भारत के बेस्ट बैंक

अगर आप 2026 में भारत या विदेश में पढ़ाई के लिए Education Loan लेने वाले हैं, तो सबसे पहले Interest Rate, Processing Fee और Collateral के नियम चेक करना जरूरी है। महंगी पढ़ाई के खर्च को आसान बनाने के लिए बैंकों ने कई नए नियम भी निकाले हैं। इस पोस्ट में हमने SBI, PNB, BOB, HDFC Credila, Axis Bank और Avanse के लेटेस्ट रेट्स और नियमों की तुलना की है।

Bank-wise Collateral Free Limit & Criteria (2026)

2026 के लिए SBI, PNB, BOB, HDFC Credila, Axis, Avanse के Education Loan Interest Rates की तुलना करें। मई 2026 में अपडेट किया गया।

बैंक का नाम बैंक का प्रकार ब्याज दर (प्रति वर्ष) कोलैटरल आवश्यक अधिकतम लोन
SBIसरकारी10.15%₹7.5 लाख तक नहीं₹1.5 करोड़ तक
Bank of Barodaसरकारी10.35% से शुरू₹4 लाख तक नहीं₹1.5 करोड़ तक
PNBसरकारी10.40% से शुरू₹7.5 लाख तक नहीं₹1.5 करोड़ तक
HDFC Credilaनिजी10.25% से शुरूनहीं₹1 करोड़ तक
Axis Bankनिजी10.50% से शुरू₹50 लाख तक नहीं₹75 लाख तक
Avanseनिजी11% से शुरूनहीं₹1 करोड़ तक

Collateral Free  का मतलब property ya FD गिरवी रखने की कोई जरूरत नहीं पड़ती. India में कई banks और NBFCs ₹7.5 लाख से ₹1 करोड़ तक बिना collateral  के  education loan देते हैं.

नोट: *दरें सांकेतिक हैं। अंतिम दर आपकी प्रोफ़ाइल, CIBIL Score और सह-आवेदक की आय पर निर्भर करती है।

Country-wise Estimated Study Cost & Popular Courses (2026)
Country Popular Courses Estimated Total Cost (Tuition + Living)
🇺🇸 USA MBA, MS, Engineering, Computer Science ₹30–63 Lakh / Year
🇨🇦 Canada MBA, PG Diploma, Data Science, Nursing ₹23–45 Lakh / Year
🇬🇧 UK MBA, MSc, Finance, Law ₹28–58 Lakh / Year
🇦🇺 Australia MBA, Engineering, IT, Healthcare ₹28–53 Lakh / Year
🇩🇪 Germany Engineering, Computer Science, AI, Automotive ₹8–20 Lakh / Year

Note: The estimated costs above include tuition fees and living expenses. Actual expenses may vary depending on the university, course, city, exchange rate, and lifestyle. Always check the latest fee structure and education loan policies before applying.

एजुकेशन लोन 2026: पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

हर बैंक के पात्रता नियम थोड़े अलग हैं, लेकिन कुछ सामान्य बातें ये हैं:

  • आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है.
  • आयु: 18 से 35 साल तक। कुछ बैंक 18+ में भी देते हैं अगर Co-Applicant हो
  • प्रवेश: मान्यता प्राप्त UGC / AICTE College/University में Admission का प्रमाण पत्र चाहिए
  • कोर्स: Graduation, Post Graduation, Diploma, PhD, Professional Courses Mba, Mbbs,  Ms, B tech सभी कवर होते हैं
  • सह-आवेदक: ₹7.5 लाख से ऊपर के लोन के लिए Parents/Guardian को Co-Applicant बनाना पड़ेग 

  Collateral Free Loan के लिए importent  Requirements
  • CIBIL Score: Ideally 700+ (co-applicant ka). 650-700 में भी possible लेकिन extra Documents मांग सकता हैं 
  • 2. Academic Record: 60%+ marks जरूरी हैं / पिछले exams में
  • 10th, 12th या Graduation में minimum 60% marks होना compulsory है। 
  • Better score = Better chance of loan approval. 
  • 80%+ marks वालों को top colleges में बिना collateral education loan आसानी से मिल जाता है और interest rate भी कम हो सकती है।
  • Note: जितने अच्छे marks होंगे, bank उतनी जल्दी loan process करेगा।
  • 3. Co-Applicant Income: Stable income proof जरूरी है / Salary slips / ITR
  • Bank loan देने से पहले co-applicant यानी parent या guardian की income check करता है। 
  • Documents: Last 3 months Salary slips / Last 2 years ITR / Last 6 months Bank Statement
  • Income stable होनी चाहिए ताकि हर महीने EMI pay हो सके।
  • Tip : Self-employed हो तो ITR + Business proof देना पड़ेगा। Salaried हो तो Form 16 भी मांगा जा सकता है।
  • 4. Admission Proof: Confirmed offer letter + fee structure जरूरी है
  • Bank loan तभी process करेगा जब आपके पास college से confirmed admission letter होगा। 
  • बिना admission proof के bank loan application accept नहीं करेगा।
  • Note: Provisional admission letter पर भी कुछ banks loan देते हैं, लेकिन final admission के बाद ही amount disburse होता है।
  • Repayment Capacity: बैंक future earning potential देखता है
  • Bank ये check करता है कि पढ़ाई के बाद आप loan की EMI pay कर पाओगे या नहीं।
  • Bank ये check करता है कि पढ़ाई के बाद आप loan की EMI pay कर पाओगे या नहीं।
  • Especially MBA / Medical / Engineering / Abroad study jaise courses में approval जल्दी मिलता है क्योंकि future salary अच्छी होती है।
  • 6. Vidya Lakshmi Portal: Government ka official portal hai
  • Is par ek hi form se multiple banks में education loan के लिए apply कर सकते हो।
  • Link: https://www.vidyalakshmi.co.in
  • 7. Strong Co-Applicant: कामकाजी माता-पिता रखें
  • Co-applicant की stable income और 700+ CIBIL Score होना चाहिए।
  • Working parent को co-applicant बनाने से loan approval जल्दी मिलता है।
  • 8. Admission Letter: जल्दी submit करो
  • Bank को admission offer letter और fee structure सबसे पहले चाहिए।
  • जितनी जल्दी documents दोगे, loan process उतनी जल्दी start होगा।
  • 9. Low CIBIL: पहले improve करो
  • अगर CIBIL Score 700 से कम है तो credit card bills और EMI time पर pay करके score बढ़ाओ।
  • Low CIBIL पर loan reject या interest rate high हो सकता है।
Image: Education Loan 2026 - SBI, PNB, BOB, HDFC Credila, Axis, Avanse ke Interest Rate aur Collateral Free Limit

एजुकेशन लोन के लिए जरूरी दस्तावेज 2026

लोन के लिए आवेदन करने से पहले ये Documents तैयार रखें। इससे Approval जल्दी हो जाता है:

छात्र के दस्तावेज:

  • 10वीं, 12वीं और Graduation की Marksheet
  • College से Admission Letter और Fee Structure
  • PAN Card और Aadhaar Card
  • Passport Size Photo

सह-आवेदक / माता-पिता के दस्तावेज:

  • PAN Card और Aadhaar Card
  • पिछले 6 महीने का Bank Statement
  • Salary Slip या ITR - पिछले 2 साल का
  • Property Documents अगर Collateral दे रहे हैं

प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क

ब्याज के अलावा बैंक ये Charges भी लेते हैं:

  • SBI: ₹10,000 + GST। SC/ST के लिए नहीं
  • PNB, BOB: Loan Amount का 1% + GST
  • HDFC Credila: Loan Amount का 2% तक
  • Axis, Avanse: Loan Amount का 1% से 2%

टिप: बहुत सारे बैंक Admission Letter के साथ Processing Fee में Discount भी देते हैं। Apply करते समय जरूर पूछें।

टैक्स में छूट - धारा 80E

Income Tax Act की Section 80E के तहत आप Education Loan के ब्याज पर Tax में छूट ले सकते हैं। यह छूट 8 साल तक या लोन खत्म होने तक मिलती है। इसमें लोन की कोई सीमा नहीं है। सिर्फ Interest पर ही छूट मिलती है, Principal पर नहीं। इसके लिए बैंक से Interest Certificate लेना होगा।

एजुकेशन लोन 2026 की मुख्य बातें

  • सबसे कम दर: SBI - 10.15% प्रति वर्ष
  • बिना कोलैटरल: HDFC Credila और Avanse ₹1 करोड़ तक बिना Collateral देते हैं
  • अधिकतम लोन: सरकारी बैंकों में ₹1.5 करोड़ तक मिल सकता है
  • Moratorium Period: Course + 1 साल तक EMI देने की जरूरत नहीं
  • प्रोसेसिंग: निजी बैंकों में Approval 7-10 दिन में हो जाता है

एजुकेशन लोन 2026 - अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: 2026 में सबसे कम एजुकेशन लोन ब्याज दर किसकी है?
SBI की ब्याज दर 10.15% से शुरू हो रही है। यह सबसे सस्ती है।

प्रश्न 2: बिना कोलैटरल के कितना एजुकेशन लोन मिल सकता है?
SBI, PNB, BOB में ₹7.5 लाख तक और HDFC Credila, Avanse में ₹1 करोड़ तक बिना Collateral के लोन मिल जाता है।

प्रश्न 3: एजुकेशन लोन पर टैक्स में छूट कैसे मिलेगी?
Section 80E के तहत Interest पर Tax छूट मिलती है। इसके लिए बैंक से Interest Certificate लेना होगा।

प्रश्न 4: लोन Reject होने के मुख्य कारण क्या हैं?
Low CIBIL Score, Co-Applicant की Income कम होना, या Incomplete Documents।

निष्कर्ष

2026 में Education Loan लेना पहले से आसान हो गया है। अगर कम Interest चाहिए तो SBI, PNB, BOB सबसे अच्छे हैं। और अगर Fast Approval + बिना Collateral चाहिए तो HDFC Credila और Avanse देखें। लोन लेने से पहले 2-3 बैंक के Offer जरूर Compare करें। Finance Funda पर ऐसे ही लेटेस्ट Finance Updates के लिए जुड़े रहिए।

No comments:

Post a Comment

What is your current credit score in the USA? Drop your score and biggest challenge below. I reply to every comment!

Latest update finance

Mortgage Rates Today in USA 2026: 30-Year, 15-Year & Refinance Rates

2026 USA Mortgage Rate Guide Mortgage Rates Today in USA 2026: 30-Year, 15-Year & Refinance Rat...